Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024। सौतेली सास सहित तीन जनों के घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए बहू ने शेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव दुलचासर निवासी सुष्मिता पत्नी जगदीश बाहेती ने अपनी सौतेली सास संतोष देवी पत्नी स्व. जेठमल बाहेती, गुटिया सुथार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी 2024 को दोपहर 3 बजे उसकी सौतेली सास अपने साथ गुटिया सुथार व एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर उसके आसरे में घुस गई व उसके व उसके बच्चों के साथ धक्का मुक्की व हाथापाई करने लगी। आरोपी उसका सामान बाहर फैंकने लगे और बाहर निकल जाने की धमकी देने लगे। पति ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसी दिन उसकी सास ने काका ससुर गणेशमल के घर जाकर भी धक्का मुक्की करते हुए उत्पात मचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।