Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। ‘कॉपी किताब का प्रबंध करो, दारू का अड्डा बंद करो,’ ‘ये दारू नहीं जहर है’, ‘ये शराब है खराब’, ‘शराब का नशा है नाश का द्वार’ ‘शराब बंद हो तो होगा देश का विकास’ जैसे नारे आज क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान की गलियों में सुनाई दिए। यहां छात्र, छात्रांए, महिलाएं, बुजुर्ग व अनेक युवाओं व शिक्षकों ने गांव में अवैध शराब की ब्रांच को बंद करवाने के लिए आंदोलन प्रारंभ किया है। गांव में गणतंत्र दिवस पर गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छात्राओं ने गांव में शराब के नशे में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए गांव में शराब के अड्डे को बंद करवाने की मांग उठाई। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बालिकाओं की हिम्मत देखकर अनेक बुजुर्ग, महिलाओं व ग्रामीणों ने इस एक स्वर में स्वीकार करते हुए आवाज बुलंद करने की बात रखी। इसी क्रम में 8 फरवरी को समाज चिंतक व विचारक श्यामसुदंर आर्य ने ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवा विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व थानाधिकारी अशोक विश्नोई के नाम ज्ञापन दिए। ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज गांव में शराबबंदी के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकल कर उत्तरादा बास के निकट स्थित शराब ठेके तक पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए अवैध ठेका बंद करवाने की मांग की। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि गांव के हित में पूरे गणमान्य नागरिकों व शिक्षकों, विद्यार्थियों, महिलाओं ने मिलकर गांव से ठेका बंद करवाने की ठान ली है। जब तक इस अवैध अड्डे को प्रशासन द्वारा बंद नहीं किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। गांव के सरपंच रामचंद्र चोटिया, कॉपरेटिव सोसायटी कुशलाराम मेघवाल सहित श्रवण कुमार चोटिया, शेराराम चोटिया, लेखराम, भंवरलाल, सहीराम, राबाउमा विद्यालय के प्रधानाचार्य, राउमावि के प्रधानाचार्य, तारूराम, भानीराम, जोराराम, चूनाराम, बलवीर, खिराजाराम, चुन्नीलाल, किसराराम, मामराज, कालूराम, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, मदनलाल, रमेश, चूनाराम, बलवीर, गणपतराम, खिराजाराम, केसराराम, सुरेश कुमार, परमेश्वरलाल, सहित अनेक ग्रामीणों ने शराबबंदी के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भाग लिया।
“गत वर्षों में बिना किसी विवाद के नशे में मर्डर तक की घटनाएं हुई है। गांव में छेड़छाड़ की वारदातें बढ़ रही है। नशे में परिवार उजड़ रहें है वहीं बच्चों के लिए किताबों की जगह अनेक युवा शराब लेने पहुंच रहें है, मारपीट, चोरी की वारदाते बढ़ रही है। ऐसे में शराब के अवैध व्यापार को बंद करवाने के लिए सामूहिक रूप से छात्र छात्राओं, महिलाओं द्वारा शराब के ठेके पर ही धरना दिया जाएगा।“-एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो-  https://fb.watch/q7baALuKrG/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन, शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग।