Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240206-WA0051
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बुधवार की खास खबरें पढ़ें एक साथ।
गुरूवार को देगें डॉ. बंसल एवं डॉ. स्वामी निशुल्क सेवाएं, टीएसएस में विशेष कैम्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2024। स्थानीय तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में गुरूवार 8 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें एमएस आर्थो डॉ. मोहित बंसल एवं गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. आशीष स्वामी अपनी सेवाएं देगें। प्रशासक सुर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि चिकित्सालय समय के दौरान रोगी चिकित्सालय पहुंच कर शिविर का लाभ ले सकेगें। शिविर में हड्डी रोग, पेट, आंत व लिवर रोग के रोगी लाभाविंत होगें। शिविर के दौरान मशिनों द्वारा हड्डियों की कमजोरी की जांच भी की जाएगी।

लिखमादेसर में किया ड्रोन से छिड़काव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि विभाग के निर्देशन में किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव की पहल की जा रही है। आज क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में कृषि पर्यवेक्षक राजूराम के निर्देशन में किसान मूलाराम, अमरचंद, साजनराम के खेतों में गेंहू की फसल में छिड़काव किया गया। राजूराम ने किसानों को नैनो यूरिया के फायदे बताते हुए मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए इसे अपनाने की बात कही। किसान परिवारों में ड्रोन को देखकर उत्साहित नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के खेतों में आज ड्रोन से किया छिड़काव।

कल से होगी जिलास्तरीय कबड्डी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का प्रारंभ कल से होगा। सीताराम सिहाग ने बताया कि कैप्टन चंद्र चौधरी शहीद स्मारक पर आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक, बालिका व सीनियर पुरुष की तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता 8 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 फरवरी 2024 को फाइनल खेला जाएगा।

सत्तासर में होगा 8 फरवरी से भागवत का आयोजन, तैयारी पूरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में स्थित गुरू नाथो जी महाराज के समाधि स्थल पर 8 फरवरी से सप्त दिवसीय भागवत का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से आयोजित कथा में पंडित घनश्याम शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। गुरूवार सुबह गांव के ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंचने के साथ ही कथा प्रारंभ होगी। कथा का वाचन सुबह 11.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा। 14 फरवरी को कथा पूर्ण होगी व जागरण व जम्मा का आयोजन होगा जिसमें अग्नि नृत्य भी किया जाएगा। 15 फरवरी को सुबह 11.15बजे पूर्णाहुति हवन किया जाएगा।

शिक्षण व्यवस्था चौपट, शिकायत की तो अध्यापकों ने की किया दुर्व्यवहार, ग्रामीण पहुंचे प्रशासन के पास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर के सबसे बड़े स्कूल राउमावि में पिछले लंबे समय से शिक्षण व्यवस्था चौपट होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनियां ने बताया कि स्कूल में शिक्षक पढ़ाने के बजाय निजी काम मे व्यस्त रहते हैं और इस बात की शिकायत करने ग्रामीणों व अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल गत 5 फरवरी को स्कूल गया तो वहां मौजूद कार्यवाहक प्राचार्य और स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों ने इस सबन्ध में शिक्षकों पर कार्यवाही करने एंव शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में तीन दिनों में शिक्षकों पर कार्यवाही नही करने पर तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन।