Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। गांव बाना से श्रीडूंगरगढ़ लौटते हुए सामने गाय आ जाने से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक सरजीत पुत्र कर्णाराम बावरी निवासी श्रीडूंगरगढ़ घायल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई तभी बीदासर रोड स्थित रेलवे फाटक बंद हो गया। बाना से एक निजी कार में घायल को लेकर आए युवकों ने उसे फाटक के पास स्ट्रेचर पर लेकर फाटक के इस ओर खड़ी समिति एंबुलेंस में शिफ्ट किया। सेवादारों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया और ईलाज प्रारंभ करवाया। इस बीच फाटक पर खड़े अबू साहिल सहित अनेक नागरिकों व बाना गांव ग्रामीणों ने रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की जरूरत जताते हुए ऐसी घटनाओं के दौरान फाटक को काल बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे फाटक बंद होने के साथ ही स्ट्रेचर लेकर एंबुलेंस में युवक को शिफ्ट किया।