Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर रहती है। आज तो टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही कस्बे के तीन युवाओं ने लापता युवक को पकड़ने के लिए पूरी भागदौड़ की है। तेरापंथ भवन ऊपरलो में मोहता परिवार के विवाह समारोह से आज अलसुबह 23 वर्षीय युवक गौरव भट्टड़ पुत्र प्रयागचंद भट्टड़ निवासी श्रीबालाजी भवन से निकल गया। युवक मानसिक रूप से कमजोर है और सुबह से लगातार गलियों में घुम रहा था। टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही पाराशर मंदिर के पुजारी सुशील जोशी व कैलाश जोशी ने खबर में फोटो देखते ही मंदिर के बाहर गली में युवक को देखा। युवक को बुलाकर बिठाया और जैसे ही परिजनों को फोन किया युवक उठकर दौड़ गया। यहां मौजूद दोनों भाई और राम पारीक, तीनों ही युवक को पकड़ने दौड़ पड़े। तीनों ने अपने नागरिक कर्तव्य के दायित्व को समझते हुए लगातार तीन गली तक युवक के पीछे दौड़े। युवक ने छुड़वाने के लिए भी जोर जबरदस्ती की परंतु युवकों ने उसे पकड़ कर मंदिर तक लाकर परिजनों के सुपुर्द किया। युवक को देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। गौरव को लेने विवाह स्थल से 8 परिजन मौके पर पहुंचे। युवक के भाई उसे गले लगाकर रो पड़ा और गिरधारी मोहता सहित परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भाव भरा आभार जताया। मोहता ने कहा कि गांव में जागरूकता व सजगता लाने के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। टाइम्स द्वारा किया जा रहा कार्य श्रीडूंगरगढ़ का गौरव है और इनके द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी काबिले तारिफ है। वहीं सुशील, कैलाश व राम पारीक ने बताया कि वे टाइम्स के नियमित पाठक है। उन्होंने टाइम्स के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आज श्रीडूंगरगढ़ की धड़कन बन गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर अन्य लोग भी एकत्र हो गए व तीनों युवकों की भूरी भूरी प्रशंसा की।