Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। जनवरी माह बीत जाने को है और अभी तक एक बार भी मावठ की बरसात नहीं हुई है। ये राहत भरी खबर मौसम विभाग की ओर से आई है। विभाग ने अगले 5 दिन तक एक के बाद एक सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में बरसात की संभावना जताई है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में 31 जनवरी से दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला विक्षोभ 31 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान सक्रिय होगा। इससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के छह जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से भी बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुझुनू व अलवर में बरसात की संभावनाएं जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज छाया कोहरा, मावठ का इंतजार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली की अघोषित कटौती और बरसात नहीं होने से किसान परेशान है। किसानों को बेसब्री से मावठ की बरसात का इंतजार है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार दोनों ही पश्चिमी विक्षोभों से बरसात की संभावना में हमारा क्षेत्र आता है और संभव है कि आगामी पांच दिनों में हमारे क्षेत्र के किसानों को पहली मावठ की राहत मिल सकेगी। आड़सर की रोही में सिचिंत कृषि करने वाले किसान मुकेश शर्मा ने बताया कि मावठ की बरसात आ जाए तो राहत बिजली से राहत मिल जाए। उन्होंने कहा कि बार बार ट्रिपिंग व बिजली संकट से कुछ दिन राहत मिल जाएगी और फसलों में सरसों, गेहूं, जीरा, चना की पैदावार पर भी मावठ पूरा असर छोड़ेगी। ध्यान रहें बीती रात को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कोहरा अंचल में छा गया जो सुबह देर तक फैला रहा। हालांकि ठंड से नागरिकों ने राहत महसूस की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में अलसुबह सरसों के खेत में छाया कोहरा। (फोटा-मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल में सरसों के पीले फुलों की बहार से किसानों के मन प्रसन्न है और मावठ आने से पैदावार में होगी लाभ।