Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का नाम क्षेत्र के युवा खिलाड़ी लगातार रोशन कर रहे है और इसी क्रम में क्षेत्र के नाम और मान अधिक बढ़ाया है यहां के गांव कितासर में स्थित टैगौर स्पोर्टस एकेडमी के विद्यार्थी लक्ष्य पूनियां ने। 19 जनवरी से 31 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित हो रहें “खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2024” में बॉलीबॉल खेल की राजस्थान टीम के कप्तान के रूप में लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर रहा है। टैगोर स्पोर्ट्स अकादमी के कोच रामकरण जाखड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राजस्थान की टीम का चयन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में ट्रायल के माध्यम से हुआ था। टीम में चयनित होने के बाद बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पूनियां को राजस्थान टीम का कप्तान भी चुना गया। पूनियां मूलत: निवासी चुरू जिले के चांदगोठी कस्बे का है एवं इन दिनों कितासर में ही संचालित टैगोर शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 में अध्ययनरत है। स्कूल निदेशक राजूराम बिडासरा ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है एवं इसी कारण अभी तक स्पोर्ट्स एकेडमी के 12 खिलाड़ी नेशनल लेवल तक, 50 से अधिक खिलाड़ी स्टेट लेवल तक एवं 500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जिला स्तर तक खेल चुके है।