Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। गुरूवार को गांव मोमासर में एक जने के साथ जेली से मारपीट करने व गाली गलौच करने का मामला दर्ज हुआ है। एएसआई उदयसिंह ने बताया कि मोमासर निवासी अमरसिंह पुत्र सुगनसिंह राजपूत ने इसी गांव के कालूराम पुत्र बिरजाराम प्रजापत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे घेर कर उसे गंदी गालियां निकाली और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।