Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। बीती रात देर अंधेरे में जलदाय विभाग की टीम पुलिस दल के साथ सक्रिय रही और शहर में 7 अवैध कनेक्शन काटे। सिटी जेईएन बजरंग पड़िहार की टीम ने पुलिस एएसआई रविंद्रसिंह के दल के साथ निरीक्षण के दौरान अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की। पड़िहार ने बताया कि वार्ड 25 में अवैध कनेक्शनधारियों ने 300 फुट तक अवैध पाइप लाइने बिछा ली थी। यहां 7 अवैध कनेक्शन काटे गए और विभाग के भंवराराम, ठेकेदार व कार्मिकों ने अवैध कनेक्शन हटाते हुए फावड़े, कुल्हाड़ी व सैंकड़ो फुट पाइप सहित मौके से सामान जब्त किया। पड़िहार ने बताया कि अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और सख्त कानूनी कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा। टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

प्रशासन सख्त, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
अवैध कनेक्शन को लेकर जलदाय विभाग सहित प्रशासन गंभीर है। विभाग के सहायक अभियंता मांगीलाल मीणा ने बताया कि घरों में नल व वॉल नहीं लगे होने के कारण पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता है। व्यर्थ बहते जल के प्रति पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी गंभीर है और जलापूर्ति के बाद व्यर्थ जल घरों के बाहर बहाने वालों को तुरंत नल व वॉल ठीक करवाने की अपील की है। शर्मा ने किसी के घर से व्यर्थ बहता जल पाए जाने पर विभाग को सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। बता देवें अनेक बेपरवाह नागरिकों द्वारा घर में टंकियां भरने के बाद सड़कों पर व्यर्थ जल बहाने से गलियों में कीचड़ की स्थिति बन जाती है। इसकी शिकायतें पालिका सहित विभाग व प्रशासन को लगातार प्राप्त हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 300 फुट तक डाली लाइनें, विभाग ने जब्त की, जारी रहेगी कार्रवाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग की टीम पुलिस दल के साथ पहुंची मौके पर, सैंकड़ो फुट पाइप लाइन सहित, फावड़े व कुल्हाड़ी जब्त की।