Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग अलग कार्रवाईयों में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने पर तीन जनों को पकड़कर थाने पहुंचाया है। एसआई सुरेश भादू ने शिक्षण संस्थान के पास अवैध रूप से बीड़ी बेचने पर कालूबास निवासी हीरालाल जाट को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से देसाई बीड़ी के 20 बंडल जब्त किए। वहीं एसआई भादू ने एक अन्य कार्रवाई में बिग्गाबास निवासी ताराचंद नायक को तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर पकड़ा। आरोपी से टेपरिकार्डर, मेमोरी कार्ड व स्पीकर पुलिस ने जब्त कर लिए। वहीं हैड कांस्टेबल आवड़दान ने अवैध शराब रखने व परिवहन करने के आरोप में कालूबास निवासी ओमप्रकाश सिकलीगर को पकड़कर उससे 45 पव्वे शराब के जब्त कर लिए।