Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। आजकल पारिवारिक रिश्तों में अपने ही परिजनों की जान का दुश्मन बन जाने तक द्वैष बढ़ने के अनेक अपराधिक मामले सामने आने लगे है। गांव धनेरू में एक काका के बेटे भाई ने अपनी ताई उसके दो बेटों, बहू व तीन बच्चों के सोने के दौरान उनकी छान में आग लगा देने का मामला पुलिस के सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हुकमाराम पुत्र गंगाराम जाट निवासी धनेरू ने अपने काका रिकताराम के पुत्र हरचंद जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके काका के बेटे हरचंद ने जान से मारने की नियत से मेरी रिहायशी ढाणी में नाजायज रूप से घुस कर आग लगा दी। उसने बताया कि वह गांव की रोही में स्थित अपने खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। 9 जनवरी की रात माँ लिछमा, पत्नी सुवटी, भाई मोडाराम व उसके तीन बच्चे छान में सो रहें थे। रात 11 बजे उसकी छान में उठी लपटों से उसकी आंख खुली तो उसने परिवार को बाहर निकाला। बाहर उसने देखा की हरचंद खड़ा है व हमें देखकर भाग गया। आरोपी ने बुधवार को दिन में फिर से आग लगाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।