Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। पूरे प्रदेश में बाहुबलियों द्वारा गौचर व ओरण पर कब्जा कर गौवंश के हक पर अतिक्रमण करने के खिलाफ संघर्ष को गति देने की बात कहते हुए गौ ग्राम सेवा संघ द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में सरकार से गाय, गौचर व ओरण को संरक्षण देने की मांग की है। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि संघ द्वारा गौचर व ओरण बचाने के संघर्ष को गति देने की रणनीति बनाई जा रही है। इस दौरान संघ के जेतसिंह, सीताराम पारीक, प्रवीणसिंह, हनुमान, मघाराम सुथार, किशोर पुरोहित, सुरेश आदि शामिल रहें। संघ सदस्यों ने बताया कि उच्च न्यायालय ने सभी अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए परंतु प्रशासनिक लापरवाही के कारण अतिक्रमण नहीं हटाए गए है। गौचर व ओरण पर लगातार हो रहें अतिक्रमणों के कारण ये समाप्त होने की कगार पर आ गई है। इससे पर्यावरण संतुलन व जैव विविधता संतुलन के लिए भी खतरा खड़ा हो जाएगा। संघ ने सरकार से गौचर व ओरण को संरक्षण देने, गौचर, ओरण, आगोर, देवबाणी भूमि को पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने, गौचर के आवंटन से संबंधित सभी प्रावधान हटाने, गौचर, ओरण भूमि में संचालित पंजीकृत गौशालाओं को भूमि आवंटन करने की मांग की है।