Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री द्वारा 22 जनवरी को हर घर में उत्सव मनाए जाने के आह्वान के बाद रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव का माहौल क्षेत्र में बन रहा है। अयोध्या से आए निमंत्रण के पीले चावल और राममंदिर का फोटो लेकर टोली गांव पूनरासर व गुसाईंसर बड़ा पहुंची तो ग्रामीणों ने जयकारों के साथ स्वागत किया। गांव गुसाईंसर बड़ा में गुसाईजी मंदिर ग्रामीणों ने उत्साह के पुष्पवर्षा के साथ अक्षतों का स्वागत किया। गांव में कल से घर घर पवित्र चावलों का वितरण प्रारंभ होगा। यहां मदन सारस्वत, शिवलाल सारस्वत, टालीराम सारस्वत, पूराराम गोदारा, सांवताराम गोदारा, ताराचंद सारस्वत, सीताराम गोदारा, प्रयागचंद सारस्वत, मघाराम गोदारा, भींयाराम सारण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। यहां ग्रामीणों ने 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में उत्सव मनाने का संकल्प भी लिया। वहीं गांव गुसाईंसर बड़ा में अक्षत पहुंचे तो ग्रामीणों ने खूब जयकारे लगाए व राम कीर्तन किया। एक दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाई देते हुए 22 जनवरी को अपने घरों में मीठा बनाने व रामज्योत जलाकर उत्सव मनाने का संकल्प लिया। यहां जगदीश पारीक, मोहननाथ, रामदेवनाथ, ओमप्रकाश, ओमनाथ, मालचंद पारीक, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने अक्षतों का स्वागत किया व अक्षत लेकर पहुंची टोली का सम्मान किया।