Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। नया साल मतलब नई शुरुआत, ज्यादातर लोगों के लिए ये दिन कई सारे काम को शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त जैसा होता है। जिसकी प्लानिंग वो काफी वक्त से कर रहे होते हैं। नए साल में हेल्थ पर फोकस करेंगे, पैसे सेव करेंगे, फैमिली को वक्त देंगे, काम का प्रेशर नहीं लेंगे जैसी तमाम चीज़ें इसमें शामिल होती हैं, लेकिन कुछ ही लोग अपने इन टारगेट्स को पूरा कर पाते हैं। कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हम टारगेट्स ही गलत सेट करते हैं।

जी हां, नए साल से जिम जाएंगे…ये तो ज्यादातर लोगों का गोल होता है, लेकिन इसे पूरा करने वालों में शायद 5 प्रतिशत लोग ही आते हैं, तो जिम जाकर ही क्यों आप घर में भी वर्कआउट कर सकते हैं और जिम के उपकरण ही क्यों आप बिना किसी उपकरण की मदद से भी तो फिट रह सकते हैं, तो आज हम आपको फिट रहने के ऐसे आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप साल 2024 में अपने आपको फिट रखने का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।