Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। कांग्रेस की असली ताकत सत्ता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण है। ऐसे में भले ही गत विधानसभा चुनाव हारे हो लेकिन देश बचाने के लिए, कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष सदैव जारी रहेगा। यह बात कही पूर्व विधायक और गत चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी रहें मंगलाराम गोदारा ने और मौका था कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह का। गुरुवार को गणपति धर्म कांटे पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोदारा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंका और लोकसभा चुनावों की पूरजोर तैयारी में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही ताकतों का वर्चस्व बढ़ गया है और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत होना होगा। गोदारा ने कांग्रेस को ऐतिहासिक पार्टी बताते हुए पार्टी स्थापना दिवस को त्योहार की तरह मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना ही हर एक कार्यकर्ता लक्ष्य बना लेवें क्योंकि किसान और खेतीहर की पार्टी कांग्रेस ही है। इसे गांठ बांधकर लोकसभा चुनाव में मजबूती दिखानी है। गोदारा ने चुनाव में साथ देने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेस सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, कोडाराम भादू, हेतराम जाखड़, पूनमचंद नैन व विमल भाटी ने समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने एकजुटता के साथ किसान विरोधी व्यवस्था का विरोध करने और कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर सत्ता की नींव हिला देने की ताकत सड़कों पर दिखाने का आह्वान किया। समारोह में कांग्रेस के ओमप्रकाश बाना, रेखाराम कालवा, रमेश प्रजापत, मोडाराम महिया, सरपंच एसोसिशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, नोरंगलाल चाहर, सोहनलाल माहिया, राधेश्याम सारस्वत, विजयराज सेवग, हरिराम गोदारा, मनोज पारख़, श्रवण राम जाखड़, रमेश बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, रामलाल जाखड़, मेघराज बारूपाल, देवीलाल उपाध्याय, राजेश मंडा, सहीराम गोदारा, मुनीराम दुसाद, सहित अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कार्यकर्ता के हित में सड़क पर करेंगे संघर्ष, कांग्रसी नेताओं ने किया आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के हित में संघर्ष का आह्वान किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूत होने की अपील की। समारोह में सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने कहा कि भाजपा देश के जन जन के आराध्य श्रीराम पर कब्जा कर लिया है और लोकसभा में आमजन को बरगला रही है। आज जरूरत है कार्यकर्ता सावधान रहें और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाए। विमल भाटी ने कहा कि नई सरकार का पहला फैसला ही युवाओं का रोजगार छीनने वाला है। अब अगर गलत का विरोध नहीं करेंगे तो ये जनता को प्रताड़ित किया जाएगा। सरकार ने आते ही 450 में सिलेंडर बंद की बात कही लेकिन कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया तो मजबूर होकर उज्ज्वला और बीपीएल परिवारों को 450 में सिलेंडर दिए जाने शुरू किए गए। इसी प्रकार एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। वहीं पूनमचंद नैन ने कहा कि भाजपा को खुली चेतावनी है अगर किसी भी कार्यकर्ता को परेशान किया गया तो मंगलाराम गोदारा के साथ मिल कर सभी 60 हजार वोटर सड़क पर संघर्ष करेंगे। वहीं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि ने हेतराम जाखड़ ने कहा कि गर्व हो की इस पार्टी के कार्यकर्ता जिसने देश को आजाद करवाया

सोमाणी व गोदारा को दी श्रद्धाजंलि, रखा मौन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत पूर्व पार्षद किशनलाल सोमानी और बेनिसर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम गोदारा के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए जीवन योगदान की चर्चा की। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट के मौन रख कर दोनों श्रद्धाजंलि दी गई। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देखें समारोह से सीधे लाइव-

https://www.facebook.com/share/v/bzitjfWRMCTUqdEi/?mibextid=xfxF2i