Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2023। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण एवं मंदिर में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरा देश शामिल होगा एवं इस उत्सव में शामिल होने का न्यौता गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में मोमासर बास स्थित ठाकुरजी मंदिर में आगामी 31 दिसम्बर को अयोध्या से आए पीले चावलों का पूजन एवं शोभायात्रा के साथ मोहल्ले के सभी मंदिरों तक पीले चावल पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबध में ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में मोहल्लेवासियों की आम बैठक मंगलवार रात को आयोजित की गई। जिसमें भैराराम डूड़ी, भंवरलाल दुगड़ ने इस राष्ट्रीय उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। बैठक में 31 दिसम्बर को होने वाली शोभायात्रा सुबह 10 बजे ठाकुरजी मंदिर से रवाना करने, मोहल्ले के सभी मंदिरों में गाजे बाजे के साथ पीले चावल पहुंचाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के ठाकुरजी मंदिर में लगे जयश्रीराम के जयकारे।