Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2023। गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाता उससे पहले वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर हाथ से माचिस छीन ली। आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। मोमासर निवासी युवक रवि कुमार पुत्र नवरत्न वाल्मीकि का अपनी पत्नी से मन मुटाव चल रहा है। उसके पांच बच्चे है और उसकी पत्नी नगर निगम मे सफाईकर्मी की नौकरी करती है। रवि पत्नी पर शक करता है और पहले उसकी पत्नी बीकानेर में उसके साथ ही रहती थी। बाद में वह उसे गांव ले गया, जहां से वह रोजाना आवागमन करती थी। वह दिन में उसकी लोकेशन का पता करता रहता है। उसकी पत्नी की बहनें बीकानेर रहती है और कभी-कभार वह उनके पास चली जाती। इसे लेकर भी वह झगड़ा करता है। रवि ने बुधवार को जमादार को फोन कर पत्नी के बारे में पूछा, तब पता चला कि वह ड्यूटी खत्म करके चली गई है। बाद में रवि ने अपनी पत्नी को फोन किया, तो उसने कहां कि वह पीबीएम अस्पताल है। तब वह वहां गया, लेकिन वहां नहीं मिली तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। सदर थाना पुलिस ने बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिहा कर दिया गया।