Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2023। गांव रीड़ी की इंद्रा रसोई में खाना परोस रही युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर उसके गले की चेन व कान के लूंग छीन लिए। गांव रीड़ी में इंद्रा रसोई का संचालन कर रही पुष्पा देवी जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के रामकिशन जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पुत्री रसोई में कार्य कर रही थी और वह पास ही स्थित बाड़े में पशुओं को पानी पिलाने गयी थी। तभी रामकिशन आया और खाना खाने की बात कहते हुए रसोई में बैठ गया। मेरी पुत्री उसे खाना परोसने लगी तो आरोपी ने रसोई का दरवाजा बंद कर लिया युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसे डरा धमका कर उसके गले से सोने की चेन व कान के लूंग छीन लिए। युवती के चिल्लाने पर लिछमा जाट व परिवादी ने पहुंची तो आरोपी मौके से भाग छुटा। उसने बताया ने बताया कि जब उसके पति आरोपी के घर ओलमा देने गए तो आरोपी व उसके परिजनों ने सरेआम उन्हें धमकियां भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।