Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवबंर 2023। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने आज क्षेत्र के गांव बिग्गा व लखासर में चुनावी सभाओं का आयोजन किया। उनके समर्थकों ने स्वागत, सम्मान किया व प्रीति ने वोट मांगे तो अनेक ग्रामीणों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए वोट का आश्वासन भी दिया। प्रीति ने देवताओं के जयकारों के साथ अपनी बात प्रारंभ की और गांव में बदलाव के लिए संघर्ष करने के लिए साथ देने की बात कहते हुए वोट मांगे। इस दौरान पूर्व विधायक किसनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, पार्षद सोहनलाल ओझा, जिज्ञासु सिद्ध, संपत सारस्वत सहित अनेक समर्थक साथ रहें। सभी वक्तओं ने प्रीति के पक्ष में वोट मांगे। निर्दलीय प्रत्याशी लखासर से वार्ड 7-8 और 12 में पहुंचकर चुनावी सभाओं का आयोजन किया। अनेक वार्डवासी महिलाओं ने उनका स्वागत किया व वोट देने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बुलाया प्रीति को, अनेक ग्रामीणों ने दिया समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में बुलाया ग्रामीणों ने निर्दलीय को, दिया वोट देने का आश्वासन।

मोमासर बास के वार्ड 12 से देखें चुनावी सभा का लाइव- https://fb.watch/otTE4UJEpW/

वार्ड 6 व 7 की चुनावी सभा का लाइव- https://fb.watch/otVwhTbIVB/

गांव लखासर से देखें प्रीति की सभा का लाइव- https://fb.watch/otVyAjBVuN/

गांव बिग्गा में बुलाया प्रीति को, दिया समर्थन, देखें लाइव- https://fb.watch/otVB8hR16a/