Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-12 at 11.30.36
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवबंर 2023। घर में घुसकर अश्लील हरकत करने पर दो जनों को घर मालिक ने घर से निकाला तो अगले दिन दोनों सहित चार जनों ने उसे घेर कर पीट डाला। पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव रीड़ी निवासी 35 वर्षीय सीताराम पुत्र रामरखाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 5 नवबंर को रात 9 बजे मुखराम पुत्र मालूराम नायक व शेराराम पुत्र पन्नाराम नायक अवैध रूप से उसके घर में घुसे और उसकी पुत्री से अश्लील हरकत करने लगे। परिवादी ने दोनों को दकाला व घर से बाहर निकाल दिया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन 6 नवबंर को वह मोटरसाइकिल से ऊपनी सड़क से आ रहा था तभी दोनों आरोपियों सहित बाबूलाल पुत्र तोलूराम नायक व गोविंदराम पुत्र मुखराम नायक ने ट्रेक्टर आगे देकर मोटरसाइकिल रूकवा दी। चारों ने जैई, चौसंगी व लाठियों से हमला कर दिया और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सु​शीला को सौंप दी गई है।