Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2023। कुछ दबंगो ने अवैध रूप से कृषि कनेक्शन की बिजली काटने व जोड़ने गए दल को विद्युत लाइन नहीं जोड़ने देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में बिग्गा/मोमासर जीएसएस पर कार्यरत जेईएन सुशील छिंपा पुत्र मघराज छिंपा ने 4 युवकों सहित अन्य पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस जाप्ते के साथ कनेक्शन जुड़वाने की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। धीरदेसर चोटियान के एक उपभोक्ता ने फोन पर बताया कि सुगनाराम/गोडुराम, धन्नाराम/मानाराम, पेमादेवी/खुमाराम के कृषि कनेक्शन को जंफर डालकर अवैध रूप से सप्लाई बंद कर दी है। विभागीय दल जब कनेक्शन जोड़ने पहुंचे तो मौके पर मौजूद मोमासर निवासी विकास सिंवल, शीशपाल राहड़, सांवरमल भामू सहित अन्य 4 जनो ने कनेक्शन जोड़ने नहीं दिया गया। आरोपियों ने अवैध रूप से कनेक्शन काटकर जोड़ने नहीं दिया। बिना पुलिस जाप्ते के इसे जोड़ना सम्भव नहीं है। जेईएन ने इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक व उपखंड अधिकारी को भी दी है।