Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20231027-WA0050
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने एवं उसे जबरन मोबाईल फोन देने का आरोप लगाते हुए एक पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीडिता के पिता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता कक्षा 8वीं में पढ़ती है एवं आरोपी युवक उसका पड़ौसी ही है। आरोपी ने एक वर्ष पहले उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी एवं तब उसका पता लगने पर उसके परिजनों को उलाहना दिया। उस समय आरोपी ने माफी मांग ली एवं भविष्य में बालिका को तंग नहीं करने की बात कही तो उसे छोड़ दिया गया। अब पीड़ित बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। पीडिता ने बताया कि आरोपी युवक उसे स्कूल आते-जाते समय अश्लील इशारे करता है एवं छेड़छाड़ करता है। युवक ने करीब 15-20 दिन पहले उसके घर में घुस कर उसे धमकाते हुए फोन दिया एवं बात नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच स्वंय थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेगें।