Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2023। रविवार शाम को सड़क पर एक ट्रक को रूकवा कर चालक से हजारों रूपए छीन लेने का मामला सामने आया। पीड़ित ने दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव रीड़ी निवासी 30 वर्षीय डूंगरदास पुत्र तारदास स्वामी ने गांव इंदपालसर हीरावतान हुलास पुत्र बुधाराम जाट व नानूराम पुत्र किसनलाल जाट व अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह डंपर चलाने का कार्य करता है और बीती दिन गांव रीड़ी से श्रीकुंभा पेट्रोल फिलिंग स्टेशन से 25 हजार रूपए लेकर जेब में रखे और श्रीडूंगरगढ़ से सुजानगढ़ जाने के लिए रवाना हुआ। धर्मास के आगे पहुंचा तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल आगे लाकर ट्रक रूकवाया और जेब से 25 हजार रूपए छीन लिए व मारपीट करते हुए ट्रक का शीशा तोड़ डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।