Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। पति व उसके भतीजे से दो बहनों का विवाह किया व कम दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। विवाहिता ने 11 जनों के खिलाफ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव लखासर निवासी 21 वर्षीय माया पुत्री राजूराम नाई ने अपने पति प्रकाशचंद, ससुर तोलाराम, धन्नीदेवी व तोलाराम के पुत्र धर्मचंद, हरलाल, दौलतराम, कानाराम, ओमप्रकाश, बृजमोहन सहित जेठ हरलाल के बेटे नंदलाल व बेटी सरिता निवासी दस्सुसर, रतनगढ़ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने बताया कि 2 मार्च 2019 को उसका विवाह आरोपी प्रकाशचंद के साथ तथा उसकी बहन का विवाह पति के भतीजे नंदलाल के साथ हुआ। आरोपियों ने दोनों बहनों को बड़ो को अगुंठिया नही देने, मोटरसाइकिल व दो लाख रूपए नगदी नहीं देने की बात पर मारपीट करते हुए मानसिक प्रताड़ना देने लगे। पीड़िता के परिजनों ने पंच पंचायती करते हुए घर बसाने का प्रयास किया परंतु आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।