Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी कार्यालय में सहायक चुनाव अधिकारी राजवीरसिंह के निर्देशन में कंट्रोल रूम की स्थापना आज कर दी गई है। राजवीरसिंह ने बताया कि आम नागरिक कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 01565-222039 पर निर्वाचन, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। जिसमें चुनाव हेतु आचार संहिता की दैनिक रिपोर्ट, एमसीसी से संबंधित वेबसाईट पर अपडेशन का कार्य, सी विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु अग्रेषित करना, निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रावधानों की पालना, दूरभाष पर प्राप्त सूचनाओं का विधिवत रिकार्ड संधारित करने एवं उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने, निर्वाचन से संबंधित अन्य कार्यों के संपादन करने हेतु पारी वार कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।