Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। कैंसर रोग की पहचान व शीघ्र निदान के लिए शनिवार 14 अक्टूबर को उपजिला चिकित्सालय परिसर में पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर द्वारा मोबाइल कैंसर पहचान कैंप का आयोजन होगा। जिसमें मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के साथ शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एवं कैंसर रोग के प्राथमिक लक्षणों की जांच की जाएगी। जिसमें महिलाओं के स्तन कैंसर, नाक कान गला में होने वाले कैंसर रोग के प्राथमिक लक्षणों की जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में सभी प्रकार की जांचे नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेगी जिसमें महिलाओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर एवं अन्य बीमारियों का निदान कर उचित परार्मश दिया जाएगा एंव रोगियों की नि:शुल्क जांचे भी की जाएगी।