Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। बीकानेर संभाग की टॉप 8 टीमें आज गांव लिखमादेसर में हो रहें श्रीहंसोजी शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता के मैदान पर विजेता बनने की जंग में उतरेगी। बुधवार को प्रारंभ हुए इस डे नाइट टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में टीमों ने भाग लिया। कल खेले गए मैचों के बाद विजेता 8 टीमें आज ट्राफी के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ से हनुमान क्लब, बेनीसर स्पोर्टस व लिखमादेसर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया है। बता देवें प्रतियोगिता में नि:शुल्क प्रवेश था और विजेता को 11 हजार नगदी तथा द्वितीय को 5100 रूपए व ट्राफियां दी जाएगी। आज देर रात तक खेले जाने वाले मैचों में क्षेत्र के अनेक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। गांव सहित आस पास के गांवो में भी युवाओं में मैच देखने का उत्साह छाया है। आयोजक दल के सदस्य क्वाटर्र फाइनल के मुकाबलों की तैयारी करने में जुटें है। आज शाम 4 बजे से शुरू होने वाली खेलों में खिलाड़ी भी अपना दमखम लगाने की रणनीति बना रहें है।