Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
poster-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा कस्बे में सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच नवरात्र के दौरान आगामी 18 एवं 19 अक्टूबर को सजाया जा रहा है। टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झंवर बस स्टैंड स्थित “रेनबो रिसोर्ट गार्डन” में “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” का आयोजन किया जा रहा है। रेनबो रिसोर्ट गार्डन के नरपत गहलोत, पवन पुगलिया, दिनेश मदान ने बताया कि इस आयोजन के लिए रिसोर्ट पूर्णतया तैयार है एवं रिसोर्ट में पूर्ण सुरक्षित माहौल में परिवार के साथ क्षेत्रवासी गरबा-डांडिया का आनंद ले सकेगें। यह आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक होगा एवं कार्यक्रम के दौरान हाई-टी, आइसक्रीम व अन्य खाने-पीने की स्टॉल्स पर प्रतिभागी खाने-खजाने का आनंद भी ले सकेगें। साथ ही प्रतिदिन 15 प्रकार की प्रतियोगिताएं होगी जिनमें विनर्स को आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की भव्य तैयारियों को शुरू कर दिया गया है एवं आयोजन के दौरान शानदार सजा हुआ प्रांगण, रोशनियों से चकाचौंध मैदान, बड़ा मंच, हाई क्वालिटी साऊंड सिस्टम, रेडियो जॉकी की एंकरिंग, दिल्ली के कलाकारों की जबरदस्त प्रस्तुतियां आदि क्षेत्रवासियों के लिए एक मंच पर लाई जा रही है।