Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

उदरासर के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट में जीते 7 गोल्ड व 3 सिल्वर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि के छात्र छात्राओं ने वुशू मार्शल आर्ट में 7 गोल्ड व 3 सिल्वर मेडल हासिल कर जिले में अपना दबदबा बनाया। कोच श्रवण कुमार शर्मा के सान्निध्य में प्रदर्शन करते हुए छात्र कमल गोदारा, सोहन गोदारा, सुभाष शर्मा, पवन नाई, रोहित नाई ने अपने अपने वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता व सुभाष गोदारा, दिनेश स्वामी ने सिल्वर मेडल हासिल किए। महिला टीम प्रभारी मुनिता कुम्हार ने बताया की छात्रा वर्ग में भगवती गोदारा, कोमल शर्मा ने गोल्ड जीते व सुनिता गोदारा ने सिल्वर मेडल हासिल किए है। किया। सरपंच किसनाराम गोदारा व विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सेन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। गांव व स्कूल में उत्साह का माहौल बन गया व स्कूल स्टाफ अभिलाषा, अनिल कुमार, मोहरसिंह, गणेशप्रकाश, लेखराम, सीताराम, महेंद्र, सुभाष, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश शर्मा, रामकेश, रामकुमार यादव, बाबूलाल, श्यामसुंदर, दुलदास ने खिलाडियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई व बधाई दी। ये विद्यार्थी अब राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

दयानंद विद्या निकेतन की टीमें विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मल्लखंब प्रतियोगिता का आयोजन दयानंद विद्या निकेतन स्कूल में हुआ। आज जिला स्तर पर इसी स्कूल की छात्र व छात्रा दोनों वर्गों में टीमों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने बताया कि ये विजेता विद्यार्थी जोधपुर में आयोजित 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदर्शन करेंगे। स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

लोढेरा के बच्चों ने जीते मेडल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के छोटे व दूरवर्ती गांव लोढेरा के विद्यार्थियों ने भी जिला स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन किया है। यहां एथलीट छात्रा विवेकानंद स्कूल की छात्रा रूकमा पुत्री तेजाराम नायक गोला फेंक में विजेता रही वहीं ऊंची कूद में भी रूकमा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। बालिका शिक्षा पुत्री ओमप्रकाश गेट ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता और संजू पुत्री राजूराम गोदारा ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। संस्था निदेशक विजयपाल गोदारा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए रूकमा को राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। ग्रामीणों ने खिलाड़ी बालिकाओं को बधाई दी।

राज्य स्तर पर फाइनल मुकाबला कल खेलेगी बेटियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालोतरा जिले के सिणधरी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय खो खो प्रतियोगिता में लखासर की बेटियों ने कमाल कर दिया। बीकानेर की टीम से खेलते हुए टीम ने राज्य भर की अनेक टीमों को परास्त कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। फाइनल कल सुबह बीकानेर वर्सेज बाड़मेर खेला जाएगा। गांव के जागरूक युवा रेवंतराम खिलेरी ने बताया कि इस टीम में लखासर की 6 बालिकाएं खेल रही है और 9 मैच जीत कर फाइनल में पहुंच गई है। दल प्रभारी व्याख्याता इंद्राज खिलेरी, टीम प्रशिक्षक मालाराम घिंटाला व शारीरिक शिक्षक आभा के निर्देशन बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। गांव के खेल प्रेमी राज्य स्तरीय विजेता बनने की प्रार्थनाएं करने लगे है व गांव से अनेक युवा अपनी टीम का हौसला बढ़ाने व मैच देखने सिणधरी पहुंचेगें।

बाडेला की बालक व बालिका दोनों टीमें उपविजेता, गांव में जश्न का माहौल, यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय कबड्डी में गांव बाडेला की छात्र व छात्रा दोनों टीमे उपविजेता रही है। सुरपुरा में आयोजित 19 वर्षीय छात्र कबड्डी में टीम दूसरे स्थान पर रही वहीं माणकरासर में आयोजित 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में भी उपविजेता रही। गांव के श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान के संस्था प्रधान ओमप्रकाश भाकर, कोच संतलाल व बलराम खाती सहित युवा बाबूलाल ज्याणी, गौरीशंकर पांडिया व शिवरतन पांडिया सहित टीम कैप्टन कमला सारण व खिलाड़ियों का माणकरासर से गांव लौटने के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यालय में फूलामालाओं से स्वागत किया गया। यहां हरिराम बाना के निर्दशन में उपविजेता टीम का रामलाल सिद्ध, विवेक प्रजापत, शुभम शर्मा, रोहित गुर्जर, बनवारी शेरडीया, रोहित दर्जी व मुकेश खीचड़ ने स्वागत किया। बाडेला गांव पहुंचने पर टीम का गुलाल व फूलों से स्वागत किया गया व डीजे की धून पर ग्रामीणों ने जमकर प्रसन्नता जताई।

देराजसर टीम ने जीता जिला स्तर पर सेपकटकरा प्रतियोगिता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मालासर के राउमावि में आयोजित जिला स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता 19 वर्षीय का फाइनल मुकाबला राउमावि देराजसर टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में राउमावि देराजसर टीम ने राउमावि मालासर को  13-21,15-21 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। कोच कुलदीप सिंह पूनियां, टीम प्रभारी बजरंग लाल कुम्हार ने बताया कि टीम में प्रहलाद भादू, रामदयाल भादू, लालदास स्वामी, कैलाश सुथार, शिवलाल भादू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य मीना खत्री ने बताया कि विजेता टीम के रामदयाल भादू और लालदास स्वामी का सेपकटकरा प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। आगामी 14 अक्टूबर को पाली मारवाड़ जंक्शन में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी बीकानेर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।