Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। आज पूरे देश में ”जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी” का त्यौंहार मुस्लिम धर्मावलम्बियों द्वारा इस्लाम के अमन व शांति का पैगाम देते हुए मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में आज मुस्लिम समुदाय में हर्ष व उल्लास के साथ जश्न मनाया जा रहा है। पूरे समुदाय ने एकजुट होकर जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इमाम फजले हक अशरफी व थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने गुब्बारे उठाकर अमन व शांति का संदेश दिया। इसी के साथ जामा मस्जिद से जुलूस रवाना हुआ और जुलूस-ए-मोहम्मदी का पुष्प वर्षा से रास्ते में अनेक स्थानो पर स्वागत सम्मान किया। जुलूस में तिरंगा झंडा फहराया गया तो हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। मार्ग में महामाया मिष्ठान भंडार के राजू बाफना ने जुलूस में शामिल नागरिकों के लिए शरबत व मिठाई की सेवा दी। यहां जामा मस्जिद के इमाम साहब को माला पहनाकर सम्मान किया व भाईचारे व आपसी प्रेम का संदेश दिया। समाज के इकबाल राइन ने घुमचक्कर पर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए घूम चक्कर से जामा मस्जिद के मैदान में पहुंच कर पूर्ण हुआ। मैदान में सीओ सीओ श्रीडूंगरगढ़ व डॉ. विवेक माचरा, भगवानराम गोदारा सहित अनेक मौजिज लोगों ने पूरे समुदाय को इस्लाम के आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मोत्सव के पर्व की बधाई दी। यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान राइन ने अतिथियों का फुलमालाओं से जुलूस में स्वागत किया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं इमाम हुसैन फिक्र मिल्लत सोसायटी के युवाओं ने संभाली। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। मुस्लिम समुदाय के सभी घरों में जश्न का माहौल है और सभी लोग एक दूसरे को बधाईयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, किया जगह जगह किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समुदाय के घरों व दुकानों को रात भर सजाया गुब्बारों व रोशनियों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फहराया तिरंगा और लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ गले मिलकर बच्चे भी दे रहे है बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समुदाय ने मनाया “जश्न ए ईद मिलादुन्नबी” का जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के मुख्य मार्गो से निकला जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूलमाला पहना कर किया इमाम साहब का स्वागत, दिया भाईचारे व प्रेम का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नजर आया युवाओं में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमन व शांति का दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस जामा मस्जिद से रवाना हुआ व जामा मस्जिद के मैदान में पूर्ण हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में शामिल हुए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग।