Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-09-22 at 8.15.36 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2023। पहले सगाई तुड़वाई, फिर घर में घुसकर धमकी देते हुए लड़की को भगाने की बात कही, परिजनों को जान से मारने की धमकी दी, और गुरूवार शाम रूपयों गहनों के साथ युवती को भगा ले गया। आड़सर बास निवासी युवती के भाई शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन माया को 21 सितंबर की शाम 4.30 बजे आड़सर बास निवासी संदीप मीणा अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। उसने बताया कि परिवार ने पूर्व में माया की सगाई की थी तो लड़के वालों को फोन कर संदीप ने सगाई भी तुडवा दी थी। आरोपी ने विवाह के लिए रखे गहने नथ, हार, अंगूठी, सहित करीब 50 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी के गहनों व 5 हजार रूपए नगद बॉक्स में से निकाल कर साथ ले गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने कुछ दिन पूर्व उनके घर में घुसकर मारपीट की व सबको धमकाया कि मैं लड़की को भगा कर ले जाऊंगा और ये नहीं गई तो सबको जान से मार डालुंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।