Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2023। जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बनने का दौर श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों का लगातार चल रहा है। नोखा तहसील के गावं रोड़ा में स्थित जसवंत हैप्पी स्कूल के तत्वधान में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगीता में छात्र वर्ग 19 वर्ष आयुवर्ग में श्रीडूंगरगढ़ की रूपादेवी मोहता राउमावि की टीम विजेता बनी है। फाइनल मैच सिटी स्कूल बीकानेर एवं रूपादेवी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के बीच हुआ। जिसमें रूपादेवी ने एकतरफा जीत हासील कर कस्बे का मान बढ़ाया। शारीरिक शिक्षक राजाराम बाना ने बताया कि जिला स्तर पर विजयी बनने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर श्रीडूंगरगढ़ में ही लगाया जाएगा। रूपादेवी की टीम में क्षेत्र के साफ्टबाल खेल के क्लब स्टार क्लब के खिलाड़ी शामिल रहे।