Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2023। राजस्थान सरकार के केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत रविवार देर शाम गांव मोमासर पहुंचे। वे नवनिर्मित सैनजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जागरण में शामिल हुए। यहां सैन नवयवुक मंडल के युवाओं ने बड़ी फूलमाला से गहलोत का अभिनंदन किया। सैन समाज के लोगों ने साफा पहना कर शॉल ओढाया। गहलोत ने सैन समाज को एकजुट होने व सभी समाजों को समरसता बढ़ाने के लिए एक दूसरे का आदर सम्मान करने की बात कही। गहलोत ने अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वे देर रात तक जागरण में रूके व उसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए। रात भर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया। समाज के मुकेश नाई ने सभी अतिथियों का आभार जताया। गहलोत ने गांव के ताल मैदान में चल रहें स्व.बीरबल ढबास मेमोरियल कप के मैच आयोजन में भी पहुंचे।
आज सुबह हवन पूजन के साथ हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में नवनिर्मित मंदिर में सैनजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज हवन पूजन के साथ पूर्ण हुई। मंदिर प्रांगण को फुलों से सजाया गया। इस दौरान सैन समाज के मौजिज नागरिक जोड़े सहित पूजन में बैठे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए व पंडितों ने वैदिक मंत्राच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति स्थापना करवाई। इस दौरान सैन समाज के सभी परिवारों ने आयोजन में भाग लिया। आस पास के गांवो से भी सैन समाज के नागरिकों ने आयोजन में भाग लिया।
किया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में सैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी समाज के मौजिज नागरिकों द्वारा मंच पर किया गया। गांव में 10 वीं व 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। वहीं समाज के राजेश नाई द्वारा ग्राम विकास अधिकारी बनने पर तथा बाबूलाल नाई द्वारा एसएससीजीडी में फाइनल सलेक्शन हासिल करने पर दोनों युवाओं का सम्मान किया गया। समाज की दो युवतियां लक्खु नाई व चंदा नाई के हॉकी खेल में राज्य स्तर पर खेलने पर सम्मानित किया गया। समाज के मौजिज नागरिकों ने सैन समाज में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान समारोह के सफल आयोजन में सेवाएं देने वाले सभी युवाओं का भी सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह हवन पूजन के साथ हुई सैनजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन नवयुवक मंडल ने बड़ी फूलमाला से केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक जागरण में शामिल हुए गहलोत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण समारोह में गहलोत का सम्मान किया सैन समाज मोमासर ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज की महिलाओं ने गाए मंगल गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह मंदिर में विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैनजी महाराज के जयकारों के साथ की गई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के मौजिज नागरिकों ने जोड़े सहित हवन में भाग लिया।