Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2023। शिक्षा के रास्ते पर चलकर ही युवा सरकारी व निजी क्षेत्रों में श्रीडूंगरगढ़ के विकास में भागीरथ बनेंगे और इसीलिए मेरा प्रयास सदैव शिक्षा उपक्रमों की बढ़ोतरी का रहा है। ये बात विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही। महिया ने कहा कि कन्या महाविद्यालय हो या मोमासर महाविद्यालय, अनेक स्कूलों की क्रमोन्नति के कार्य प्राथमिकता के साथ करवाने के प्रयास किए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक के प्रयासों से गांव धनेरू और बिंझासर के राप्रावि को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की राहत राज्य सरकार ने दी है। महिया ने बताया कि चुनावी माहौल में भी शिक्षामंत्री बीडी कल्ला से कई बार मुलाकात कर स्कूल क्रमोन्नति की मांग की गई और आखिरकार धनेरू के बुडलाई तलाई और बिंझासर धोड़ेवाला ताल राप्रावि को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया गया है। गांव के बच्चे अब आठवीं तक की शिक्षा गांव में ही ले सकेंगे जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। विद्यालयों  की क्रमोन्नति पर दोनों गांव के अभिभावकों व ग्रामीणों ने महिया का आभार जताया।