Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2023। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज आदर्श विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और यहां बाल रास, नृत्य, पणिहारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्नों की मटकी तोड़ कार्यक्रम भी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आशाराम पारीक व प्रधानाचार्य शक्तिसिंह ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कंचन व्यास ने किया सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूब उत्साह से भाग लिया व स्कूल स्टाफ ने सभी व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहें।
तोलियासर में सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में सरस्वती वि्दया मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियो ने श्रीकृष्ण राधा की वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संस्था प्रधान कुमार व्यास ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए और आयोजन का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर मे कृष्ण जन्म की झांकी सजाकर बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण का वेश धरा और जमकर झूमे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर लगाए श्रीकृष्ण के जयकारे, मचाई धूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।