Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। रीड़ी के बालक की पटरियों में हुई दर्दनाक मौत की खबर के बाद आज पुन: एक युवक के खून से पटरियां लाल हो गई है। बीकानेर से चलकर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही हिसार डेमू ट्रेन से एक युवक की मौत हो गई है। ट्रेन नापासर स्टेशन से निकली ओर सूडसर से पहले ये हादसा हुआ है। सूडसर स्टेशन पर शव को रखा गया है व युवक सिंथल निवासी बताया जा रहा है। ट्रेन में नियमित सफर करने वाले श्रीडूंगरगढ़ निवासी रूद्रा सुथार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेन यहां रूकी रही और काफी देर बाद रवाना हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। सेरूणा पुलिस को सूचना दी गई है व पुलिस के पहुंचने पर पूरी जानकारी मिल सकेगी। आप जुड़े रहें प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटरियों पर हुई युवक की मौत, हिसार डेमू ट्रेन से हुआ हादसा।