Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। मुठ्ठी बांधकर जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाती महिलाएं, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी देते युवा, व्यवस्था सुधार की मांग करते नागरिक, ये दृश्य नजर आया पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान कस्बेवासियों के प्रदर्शन का जो आज पीटी टंकी कार्यालय में नजर आया। पूरे कस्बे के प्राय: सभी वार्डों में पानी की गंभीर समस्या है और नागरिक टेंकर मंगवाते हुए बुरी तरह से परेशान हो गए है। आज यूथ कांग्रेस के बैनर तले आज विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया हुए विरोध जताया। इस दौरान संगठन के जिला महासचिव गोल्डन तंवर ने विभाग को व्यवस्था सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। तंवर ने कहा कि सप्ताह में एक या दो बार पानी आता है और वह भी अल्प मात्रा में जिससे नागरिक टेकंर मंगवा कर हैरान हो गए है। आमजन की जेब पर पड़ रहें अतिरिक्त भार से लोग त्रस्त हो रहें है। अनेक महिलाए भी प्रदर्शन में मौजूद रही व जमकर विरोध जताया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था सुधार की मांग की गई। इस दौरान जल सप्लाई के ठेकेदार को हटाने की मांग की व शीघ्र सुधार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने चेतावनी दी गई। इस दौरान पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, पार्षद कादर राईन, सकील अहमद, राजू कायमखानी, अकरम चुनगर, अयूब तँवर, शमशेर खोखर संजू, जुबेर खोखर, बिलाल खोखर, इमरान खोखर, साजिद तंवर, साहिद काजी, रजा अली ,आसिफ तँवर, शाबिर सिलावट, असग़र अली भाटी, शाहरुख़ तँवर, आदिल तँवर, अदरिश काजी, बाबू काजी,आजम काजी, खालिद खोखर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।