Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। राउमावि केऊ पुरानी में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। स्कूल में छात्रहित में भामाशाह पृथ्वीसिंह राजपूत द्वारा सीसीटीवी कैमरे दिए जाने, रामूराम सुथार, हीरालाल सुथार, रामदयाल सुथार द्वारा वाटर कूलर दिए जाने, रावताराम सुथार द्वारा अलमारी देने, रिड़मलसिंह, कानसिंह, पूनमसिंह राठौड़ द्वारा इन्वर्टर व बैटरी दिए जाने के लिए इनका सम्मान किया गया। जाखासर सरपंच प्रतिनिधि समुन्द्रसिंह ने विद्यालय की निगरानी के लिए सीसीटीवी देने व सैंकड़ो विद्यार्थियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करने के साथ दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए अलमारी देने पर भामाशाहों का आभार प्रकट किया। समुन्द्रसिंह ने विद्यालय विकास में हरसम्भव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रामदयाल सुथार, पवन कुमार स्वामी, चेतनराम सुथार, रामनारायण, रामसिंह राठौड़, डालाराम मेघवाल, गिरधारीलाल, स्कूल स्टाफ सुरेखा, सुनिल कुमारी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन भागीरथराम बिस्सू ने किया। संस्था प्रधान अजीत कुमार सांवरिया ने समस्त भामाशाहों का आभार प्रकट किया।