Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230820-WA0077
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊँचाइडा निवासी युवक ने सूरत में कारपेंटर का काम करने के दौरान क्षेत्र के एक युवक पर विश्वास अपने साथ रखा और वही युवक उसकी पत्नी को गहनों के साथ भगा ले गया। पीड़ित पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर युवक, उसके साथी के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सोनियासर उचाईडा निवासी अनोपराम सुथार ने पुलिस को बताया कि वह सूरत में काम करता है एंव पत्नी-बच्चों के साथ वही रहता था। वही पर बाढसर, बीदासर निवासी राधेश्याम सुथार भी काम करता था तो उसे अपने फ्लैट पर साथ ही रख लिया। बाद में उसने अपनी पत्नी को गांव भेज दिया। लेकिन आरोपी राधेश्याम अपने साथी राकेश सुथार के साथ मिल कर गत 17 अगस्त शाम को 4 बजे उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया। उसकी पत्नी अपने साथ मे आभूषण ओर 5 लाख रुपये नगदी लेकर चली और बच्चो को घर पर ही छोड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।