Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230820-WA0116
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। पार्टी को पता है कि बंद कमरों में बांटी गई टिकटें जनता वापस डब्बा बन्द कर लौटा देती है, इसलिए स्पष्ट है की कांग्रेस पार्टी इस बार जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता को जनता की आवाज पर टिकट देगी। यह बात कही कांग्रेस के प्रदेश सचिव एंव विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर ने और मौका था क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना द्वारा गांव सूडसर में आयोजित हर घर राहत सम्मेलन का। सम्मेलन के माध्यम से बाना ने अपना दम दिखाया और बड़ी संख्या में सूडसर व आसपास के गांवो से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को एकमंच पर लाकर सरकार की योजनाओं से क्षेत्र के हर पात्र नागरिक को लाभान्वित करने, योजनाओ का प्रचार प्रसार करने का जिम्मा दिया। अथिति रूप में मौजूद प्रभारी मनीष मक्कासर ने बाना को जमीन से जुड़ कर पार्टी का काम करने की बात कही और बाना द्वारा किये गए कार्यो की रिपोर्ट प्रतिदिन दिल्ली तक भेजने, कार्यकर्ताओ के मानस के अनुसार ही टिकटों का वितरण करने और टिकट के पैनल में बाना का नाम भेजने की जानकारी दी। इस दौरान डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़ ने हरिराम बाना के संघर्ष को युवाओं द्वारा इतिहास बनाने का प्रयास और बाना के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरिराम बाना ने साथ देने के लिए आभार जताया और विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। हर घर राहत अभियान की जानकारी यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने देते हुए इसे राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अनूठा बताया। सम्मलेन को रामरतन बुडिया, भंवरलाल जोशी, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, विक्रमसिंह कोटडिया आदि ने भी सम्बोधित किया व उदरासरपूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, लखासर पूर्व सरपंच मुखराम गोयल, पंचायत समिति सदय केसराराम गवारिया, रामेश्वरलाल महिया, पप्पूराम खिलेरी, रामलाल नाहर, विकास जाखड़, मालाराम, भूराराम प्रजापत आदि कांग्रेस नेता मंचासीन रहे। इस दौरान सहीराम खिलेरी, मालाराम मास्टर, डूंगराराम प्रजापत, भंवरलाल खिलेरी, भंवरलाल डेलू, हनुमानाराम कुम्हार, पुरखाराम खिलेरी, राजकुमार सारण, कैलाश भार्गव, मुनिराम डेलू, अमराराम मेघवाल, जैसाराम बुडिया, रामूराम भादू, सीताराम खोड, श्रवण डेलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर गांवो में हर घर जा रही युवा टीम के सभी कार्यकर्ताओं का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया।

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, दूसरा चरण हुआ पूरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना द्वारा चलाये गए हर घर राहत अभियान के तहत गांव सूडसर में आयोजित हर घर राहत सम्मेलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। गांधी की 79वी जयंती के मौके पर सम्मेलन में मौजूद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने गांधी को याद करते हुए नमन किया। इस सम्मेलन के साथ ही हर घर राहत अभियान का दूसरा चरण पूरा हो गया है। विदित रहे कि बाना द्वारा अभियान को पूरे विधानसभा क्षेत्र विधिवत तरीके से पूर्ण करने के लिए पांच चरणों मे बांटा गया है। इसमे पहला चरण गांव उदरासर में हर घर राहत सम्मेलन से पूरा हुवा और रविवार को दूसरा चरण गांव सूडसर में सम्मेलन के साथ पूरा हुवा है। अगला चरण सोमवार से शुरू हुआ है व आगामी रविवार को तीसरा बड़ा सम्मेलन गांव उतमामदेसर में होगा।