Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। लोन पर क्रेटा लेने और किश्तें चुकाने के बजाए गाड़ी ही खुर्द बुर्द कर देने के आरोप में एस. के. फाईनेंस कम्पनी द्वारा क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी हुकमाराम  और उसकी पत्नी सुवटी देवी व गांरटर बीकानेर निवासी शैलेन्द्र विश्नोई के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 13.50 लाख रुपए का लोन करवा कर गत 11 मार्च 2022 को गाड़ी ली थी। लेकिन आरोपियों ने किश्तें नहीं भरी एवं गाड़ी भी खुर्द बुर्द कर दी। कम्पनी के श्रीडूंगरगढ़ शाखा मैनेजर मोहनसिंह ने कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है।