Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। बड़ी खबर सिद्ध समाज से आई है। सिद्ध समाज विकास समिति, जयपुर द्वारा जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आगामी 19 अगस्त को जसनाथजी महाराज का जागरण व विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का विशाल आयोजन किया जाएगा। आयोजन में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरण समारोह में रात 8 बजे मुख्यमंत्री आएंगे व इस संबंध में सीएम कार्यालय से सहमति पत्र प्राप्त हो गया है। बता देवें सिद्ध समाज की बहुतायत जनसंख्या श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रहती है और पूरे अंचल के गांव गांव जाकर आयोजन में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। सिद्ध ने बताया कि पूरे राजस्थान ही नहीं दूर दूर से सिद्ध समाज के नागरिक व महंत आयोजन में भाग लेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सिद्ध समाज बहुतायत रहता है और बसों व गाड़ियों से सैंकड़ों की संख्या में लोग आयोजन में भाग लेने जयपुर पहुंचेगे। समिति द्वारा आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बता देवें इस दौरान अनेक नेता व अधिकारी आयोजन में शामिल होगें।