Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। चुनावों के समय पार्टियों का हर एक निर्णय कई समीकरणों के बारे में इशारे करता है। आज बड़ी खबर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से आई है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंधन व संकल्प समिति का अध्यक्ष पद केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है। वहीं इस संकल्प समिति में श्रीडूंगरगढ़ भाजपा नेता रामगोपाल सुथार को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश चुनाव प्रबंधन एवं संकल्प पत्र समिति का सदस्य बनाया गया है। बीकानेर जिले से रामगोपाल सुथार को प्रदेश सिमिति में सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल छा गया है। बता देवें गत विधानसभा चुनाव में भी सुथार भी टिकिट की दौड़ में शामिल थे।