Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। चुनावी माहौल में पार्टियों के सह संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश में पहुंचकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। देर रात भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची बीकानेर जिले के दौरे पर रहें और नोखा, देशनोक, बीकानेर में युवाओं से मिलते हुए श्रीडूंगरगढ़ पवन होटल पहुंचे। यहां भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत की अगुवाई में युवाओं ने चेची का फूल मालाओं से स्वागत किया व साफा पहना कर सम्मान किया। चेची ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराधों के लिए घेरते हुए युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। चेची ने बिजली मुद्दें पर भी कहा कि आगामी चुनावों में सरकार भाजपा की बनाने का संकल्प युवाशक्ति करें। इस दौरान भाजपा के रोशन अली छिंपा, पार्षद भरत सुथार, विक्रमसिंह शेखावत, मनीष गुसाईं, किशन पूरी, योगेश सारस्वत, शुभकरण सिंह, बनवारी नाई, प्रकाश तावनियां, भैराराम सेन, आसिफ तंवर, प्रदीप तिवारी, मोहित शर्मा, नरेश पूरी, अरूण तावनियां, राधे नाई, द्वारकाप्रसाद, वरुण मोदी, मुकेश जाट, कालूराम, राजू जाट, कन्हैयालाल, राजू मोट, किशन नाई, दशरथसिंह जब्बार, ओमप्रकाश नाई, युसुफ मनिहार, रणजीत सिंह, राजपाल सिंह, राकेश सिंह, राजूराम, बनवारी चाहर, महावीर चाहर, शेरसिंह, मदन सुथार, जयपाल सिंह, संदीप सिंह, देवीसिंह, राकेश चाहर, आरीफ, बजरंग गिरी, शकिल मनिहार, अजय सेन, ओमप्रकाश सिद्ध सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी ने एक दूसरे को 15 अगस्त की शुभकामनाएं देते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा युवा मोर्चा ने गर्मजोशी के साथ प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत, लगाए जयकारे।