Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस का सर्वाधिक उत्साह विद्यार्थियों में नजर आया। प्राय सभी स्कूलों में धूमधाम से उत्सव मनाया गया है। संस्था प्रधानों ने आजादी का इतिहास और महत्व बताते हुए शहीदों का सम्मान करने की बात कही। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व मुख्य अतिथि व दानदाताओं ने अनेक घोषणाएं की। विद्यार्थियों ने पिटी परेड के साथ विभिन्न प्रदर्शन भी किए। सभी स्कूलों में बच्चों का मुंह भी मीठा करवाया गया। आप भी पूरे अंचल में मनाए गए उत्सवों के देखें फोटो व पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि समंदसर में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में निदेशक मनोज गुसाईं ने ध्वजारोहण किया व स्टॉफ सहित सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर में स्थित आर्यस्थली विद्यापीठ में जोश व उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस। विद्यार्थियों ने दी शानदार शारीरिक योग प्रस्तुतियां दी व बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन में शामिल हुए। सभी ने आयोजन को सराहा व संचालक अमित आर्य ने सभी का स्वागत करते हुए जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने ध्वजारोहण किया। यहां बच्चों ने शारीरिक अभ्यास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदर केडी (इंडिया) स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण एएसआई पूर्णमल बुडानिया, वैद भरत बुडानिया, निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने किया। निदेशक ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बी.आर.पांड्या एवं एम.डी. उदय सिंह ढूकिया ने किया व पूरे स्टाफ ने व्यवस्था में सहयोग दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के शिशु भारती पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कांग्रेसी नेता विमल भाटी, एएसआई पूर्णमल बुडानिया, बीकानेर ड्रेस हाउस के आरिफ चूनगर, प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन चांदरतन घोटिया ने किया व पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर बिदावतान में राउमावि में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भामाशाह रतिराम पांडिया व महावीर सिंह राजपूत ने एक-एक कक्षा के फ़र्नीचर का सहयोग देने तथा राकेश व्यास ने 6 टेबल कुर्सी का सहयोग देने की घोषणा की, प्राचार्य ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसा तेलियान व अंजुमन मदरसा इस्लामिया रिजविया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनजीओ “ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी” के सदस्यों ने शिक्षण सामग्री वितरित की। सदस्यों ने बच्चों को देशप्रेम की प्रेरणा दी व जरूरत होने पर उनकी उच्च शिक्षा में सहायता का वादा किया। यहां अलताफ सिलावट, साबिर भुट्टा, शरीफ ठेकेदार, समीर भुट्टा, असगर अली, आदिल छींपा, साबिर चांगल, समीर पावटे सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों ने दी अनेक देशभक्ति प्रस्तुतियां। मुख्य अतिथि दमयंती देवी व प्रतिष्ठा सिखवाल मौजूद रही व बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्टाफ व अभिभावकों उपस्थित रहें और प्रधानाध्यापक विमला गुर्जर ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन में बच्चों ने शानदार योग प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में राउमावि में बालिकाओं ने दी सुंदर प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के राजकीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास के राउमावि में हुआ सांस्कृतिक समारोह, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा के राउमावि में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच रामप्यारी देवी रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल ममता गोदारा ने की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, गांव के वरिष्ठ नागरिक मालाराम लिखाला ने श्रीडूंगरगढ़ इतिहास के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल ममता गोदारा ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करने व उसे प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करने का आह्वान किया। सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ के सहयोग से बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल पुरस्कार दिए गए। भामाशाह महावीर सिंह राठौड़ ने 15 हजार रुपए सहयोग राशि दी। नुजल इस्लाम ने मंच संचालन किया व इस दौरान शाला का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा में विद्यार्थियों ने किया शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में राउमावि में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर सरपंच प्रतिनिधि ताजूराम फौजी ने राप्रावि रामदेवरा, राउमावि कल्याणसर में ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व सरपंच ने सभी को मिठाई वितरित की।