Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज विधानसभा में प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू करने की पुरज़ोर माँग उठायी। महिया ने बीकानेर ज़िले सहित श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग सरकार से की। विधायक महिया ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि लम्बे समय से थर्ड ग्रेड के अध्यापकों के तबादलों पर सरकार ने रोक लगा रखी है। जिसके कारण दूरदराज के क्षेत्रों में लगे अध्यापक अपने गृह जिले में आने के लिए लगातार सरकार से मांग कर रहें है। इसलिए थर्ड ग्रेड अध्यापकों के तबादले खोलकर अपने ऐच्छिक स्थान पर लगाकर राहत देने का काम सरकार करें। साथ ही विधायक ने स्कूलों में रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही व शिक्षकों की नियुक्तियां करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र अध्यापक नहीं होने के कारण सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में प्रवेश लेने को मजबूर है। इसलिए सरकार लंबित भर्तियों को त्वरित प्रभाव से पूर्ण करवाकर नए शिक्षकों को यथाशीघ्र नियुक्ति प्रदान करें। जिससे अधिकांश स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरा जा सकें।