Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। बहुप्रतीक्षित नारसीसर व कुचौर मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज की नींव आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने रखी। वहीं महिया ने नारसीसर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।

नारसीसर कुचौर मार्ग पर अंडर ब्रिज निर्माण का किया शिलान्यास। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस अण्डरब्रिज के निर्माण से सैंकड़ो लोगों को राहत मिलेगी और ये ग्रामीण आज फूलमालाएं लेकर शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक का आभार जताते हुए साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। महिया ने आगामी चुनाव में माकपा को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान उपस्थित जनसमूह से किया। विधायक महिया ने ग्रामीणों के संघर्ष को नमन करते हुए अंडर ब्रिज की स्वीकृति ग्रामीणों के संघर्ष की विजय बताई। महिया ने कहा कि सरकार से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आमजन के हितार्थ वे अपनी सेवाएं निष्ठा से दे रहें है। शिलान्यास समारोह में एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों के संघर्ष और विधायक के सकारात्मक प्रयासों के कारण ही अण्डरब्रिज बनने का सपना साकार हो रहा है। कुचौर सरपंच प्रतिनिधि सीताराम ने निर्माण गुणवत्तापूर्ण करवाने की बात कही। इस दौरान टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर बाहेती, पूर्व सरपंच दानाराम भादू देराजसर, पेमाराम गोदारा, भागुनाथ सिद्ध, सेरुणा थानाधिकारी इन्द्रचन्द शर्मा, अधिशासी अभियंता सुनील गहलोत, सहायक अभियन्ता रमाकांत त्रिवेदी, ठेकेदार महेंद्र कुमार, संघर्ष समिति के अध्य्क्ष मालाराम गोदारा, बचनसिंह, पुरखराम गोदारा, लक्ष्मणसिंह, वार्ड पंच विक्रम सिंह, नरपतसिंह, धने सिंह, महावीर सिंह, सिकन्दर अली, चिमनाराम मेघवाल, महावीर सिंह, नरपत सिंह, रेखा राम, ईश्वरनाथ सिद्ध, सीताराम गोदारा, नारायण मेघवाल, मोहनराम खाती, नत्थाराम मेघवाल, कानाराम शर्मा, कानाराम गोदारा, गजानंद शर्मा, मुखराम गोदारा सहित सेरूना, नारसीसर, देराजसर, गोपालसर व आसपास के खेतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
4 करोड़ से अधिक राशि से बनेगा अण्डरब्रिजः– विधायक महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा नारसीसर कुचौर मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज के लिए 438.37 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा में एकल रेलवे लाईन के हिसाब से अण्डरब्रिज निर्माण के लिए करीबन ढाई करोड़ की स्वीकृति दिलवाई थी। किन्तु रेलवे ने लाईन दोहरीकरण प्रस्तावित होने का हवाला देकर राज्य सरकार से डबल राशि की स्वीकृति दिलवाने की पत्र दिया। जिस पर विभागीय अधिकारियों से संशोधित डीपीआर बनवाकर राज्य सरकार से क़रीबन साढ़े चार करोड़ की वित्तीय स्वीकृति पुनः की गई।

सामुदायिक भवन का लोकार्पण। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा ग्राम पंचायत के गाँव नारसीसर में 10 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक ने किया। इस दौरान सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नारसीसर गाँव के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने शिक्षा व पेयजल आपूर्ति संबंधी आश्वासन भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंडरब्रिज निर्माण का किया शिलान्यास, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।