Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। गुरूवार व बुधवार की कुछ खास खबरें पढें एक साथ न्यूज एक्सप्रेस में और देखें सभी फोटो।
मदरसे में शिक्षण सामग्री का वितरण किया, किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज इमाम हुसैन फ़िक्र ए मील्लत सोसायटी के बैनर तले सदस्यों ने श्रीडूंगरगढ़ कब्रिस्तान में बड़े वृक्षों के 75 पौधे लगाए। युवाओं ने पौधे लगाकर इनके पालन का संकल्प लिया। सोसायटी सदस्यों ने जामा मस्जिद मदरसा में तालीम ले रहें बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस दौरान आबू साहिल, अब्दुल अजीज, अल्ताफ, आमीन, शरीफ, समीर, असलम, हैदर, फॉरमेन, असगर अली मौजूद रहें। सोसायटी के सदस्यों ने बच्चों को अच्छी तालीम लेकर परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। मदरसे के प्रधान मास्टर हुसैन ने सोसायटी सदस्यों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसे में शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया पौधारोपण, लिया पौधों के पालन का संकल्प।

कल्याणसर में किया पौधारोपण, लिया पालन का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत कल्याणसर में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व सार्वजनिक श्मशान भूमि में पौधारोपण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि ताजूराम ने विद्यार्थियों को घर गुवाड़ में पौधे लगाने व उनके पालन की प्रेरणा दी। इस दौरान राकेश नायक व विद्यालय के शिक्ष लेखराम महिया मौजूद रहें व बच्चे सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर में किया पौधारोपण।

SFI ने की दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में इसी वर्ष शुरू हुए राजकीय महाविद्यालय में छात्र संगठन SFI ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को नोडल प्रभारी मोहित शर्मा को कॉलेज आयुक्तालय के नाम दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाने, स्थाई व्याख्यायताओं की नियुक्ति करने, सीट सेक्शन बढ़ाने की मांग की है। संगठन के पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनियां ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों को प्रवेश संबंधी सहायता देने के लिए हैल्प डेस्क लगाई गई। इस दौरान तहसील महासचिव गोपी पूनियां, बीरबल गोदारा, भेरूसिंह, हुकमाराम गोदारा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर राजकीय महाविद्यालय में एसएफआई ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेल्प डेस्क बना कर की छात्रों की मदद।

बालक के जन्मदिन पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर उतरादा के कबीर इंटरनेशनल स्कूल में एक बालक के जन्मदिन पर उसके पिता ने स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करवाया। शाला निदेशक भंवरलाल भुंवाल ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ने वाले दीपक का बुधवार को जन्मदिन था और उसके परिवार द्वारा विद्यालय में पौधे भेंट दिए गए। विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण किया व इस दौरान प्रधानाचार्य रवि बिजारणिया, व्यवस्थापक जगदीश डेलू, स्टाफ नीलम, अशोक सुथार, विकास हुड्डा, रोहतास उपस्थित रहे। रवि बिजारणिया ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग व पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए हर घर में पौधे लगाने व उनका पालन पोषण करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौधे लगाकर मनाया बालक का जन्मदिन।