Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रशासन द्वारा बारिश का रिकार्ड रखना वर्ष 1989 से शुरू हुआ था और उसके बाद आज तक कि सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड बुधवार को टूट गया है। इन 35 वर्षों में 24 घंटो में सर्वाधिक बारिश 21 जून 2022 को 107 एमएम मापी गई थी। लेकिन 26 जुलाई 2023 को 24 घंटे में 208 एमएम बारिश ने आज तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों को भी ऐसी बारिश वर्षों पहले होने की धुंधली याद है।

पालिका का काम काबिलेतारीफ, एनडीआरएफ भी जुटी, रात भर में खाली हुई गालियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पर गत दिनों में पट्टे निर्माण में अनियमितता, भ्रष्टाचार के आरोप लगे हो लेकिन अत्यधिक बारिश के बाद भी बाजार की गलियों से पानी निकासी के कारण इस काम के लिए पालिका की सराहना हो रही है। हालांकि यहां पिछले करीब 1.5 दशक से ड्रेनेज, सीवरेज की करोड़ो की योजनाएं घोषणाओं में सरकारें देती रही है लेकिन आज तक कभी ये घोषित करोड़ो रूपये पालिका में आये ही नही। वर्तमान हालातो और वर्तमान संसाधनों में शहर से पानी निकासी के लिए पालिकाकर्मियों ने दाद बटोरी है। निचले इलाकों में जहां पानी का ठहराव हो गया है वहां से और लोगो के घरों, दुकानों से पानी की निकासी के लिए भी पालिका के ट्रेक्टर, पम्प सेट, निजी संसाधनो से पालिका द्वारा रात भर राहत अभियान चलाया गया है। पालिका के साथ साथ देर रात कस्बे में पहुंची एनडीआरएफ की टीमों ने भी कस्बे के वार्ड 23 सहित कई क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य किया। प्रशासन की टीम भी तहसीलदार राजवीर चौधरी की अगुवाई में रात भर साथ रहा।

पीछे बचा भयावह मंजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में भले ही पानी उतर गया और निकासी हो रही है लेकिन पानी उतरने के बाद 208 एमएम बारिश से हुए नुकसान के भयावह मंजर शेष रहे हैं। कस्बे में अनेकों जगहों पर दीवारें गिरने, पानी घरों में घुसने से सामान खराब होने, घरों में दरारे आने, सड़के कट जाने आदि की सूचनाएं है। आप भी देखें फोटो

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों के बाहर डलवा रहें है मिट्टी की ट्रॉलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक मकान की दीवार तोड़ कर दूसरे मकान के भीतर घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड नम्बर 23 में इंद्रपाल भार्गव व श्याम भार्गव के मकान के दीवारें टूट कर एक हुए, भरा पानी, सारा सामान का नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आटा राशन सब में पानी भरा जनकप्रसाद तिवाड़ी के घर, की मदद की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में गिरा रहवासी मकान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिया के नीचे बाबूलाल का मकान टूटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कानाराम प्रजापत के घर आई दरारे, कमरा धंसा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनकप्रसाद तिवाड़ी बिग्गाबास में भारी नुकसान।