Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। सुबह की पहली बड़ी खबर क्षेत्र के गांव जाखासर से आ रही है। यहां एक मंदिर में देर रात चोर घुसे और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए छत्र सहित मंदिर का सामान चोरी कर लिया। जाखासर से कल्याणसर रोड पर एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर है। सावन के तीसरे सोमवार की रात को करीब 12 बजे मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने 5 चांदी के छत्र, एक पॉवर बैटरी, डेक, 2 माइक चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी प्रकाशदास सुबह सवा पांच बजे मंदिर पहुंचे तो वारदात सामने आई। पुजारी ने ग्रामीणों को सूचना दी और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर चोरों के पैरो के निशानों को सुरक्षित करने का प्रयास किया व जाखासर गांव में मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहें है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन के तीसरे सोमवार की रात को शिव मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर चोरों के पैरो के निशान को ढकने का प्रयास किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर से एक किलोमीटर कल्याणसर मार्ग पर स्थित है मंदिर, पुलिस को दी सूचना।